विकासनगर। सेलाकुई थाना क्षेत्र स्थित फास्ट फूड सेंटर से एक घरेलू गैस सिलिंडर चोरी हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले के ग्राम हरदासपुर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि सेलाकुई में मिलन चौक पर उनके भाई मुकुल कुमार और अभिषेक कुमार की चाऊमीन, मोमो की दुकान है। बताया कि वह रामपुर में किराये पर रहते हैं। 22 मार्च को वह गांव गए थे। जब, 26 मार्च के दिन वह घर वापस आए। बताया कि उनके दोनों भाईयों की दुकान से किसी ने एक सिलिंडर चोरी कर लिया। एसओ पीडी भट्ट ने बताया चोर की तलाश की जा रही है। संवाद