फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहे किशोर पर कुत्ते के झुंड ने किया हमला, किया लहुलूहान

Mon, 17 Jul 2017 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भगवानपुर
विज्ञापन
dog attack
विज्ञापन
एक किशोर घर लौट रहा था। रास्ते में उस पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बुरी तरह काट दिया, जिससे किशोर लहुलूहान हो गया। ज‌ानिए, पूरा मामला...
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मसाई कलां गांव निवासी आदित्य आम के बाग की रखवाली कर रहा था। जब वह बाग से वापस अपने गांव की ओर जा रहा था तो रास्ते में कुत्तों के एक झुंड ने किशोर पर हमला कर दिया।

किशोर के चिल्लाने पर आसपास बाग में रखवाली का काम कर रहे बाग ठेकेदार वहां आ गए और उन्होंने लाठी डंडों से कुत्तों को खदेड़कर किशोर को बचाया। 

किशोर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। किशोर का शरीर कई जगहों से जख्मी है। इस हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें