फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते की पत्थर मारकर हत्या, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक कुत्ते की पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामले में पशु क्रूरता निवारण समिति की सदस्य नलिनी तनेजा ने पुलिस से शिकायत की थी। पटेलनगर इंस्पेक्टर रविंद्र यादव ने बताया कि पित्थूवाला, मेहूंवाला वन विहार कॉलोनी में कुछ लोग अवैध रूप से झुग्गी बनाकर रहते हैं। कॉलोनी में एक लावारिस कुत्ता भी रह रहा था। आरोप है कि कॉलोनी में लोगों ने पत्थरों से हमला कर कुत्ते की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर एनिमल एक्टिविस्ट भी मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उन पर हमले की कोशिश की गई। समिति के सदस्यों ने कुत्ते का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। इंस्पेक्टर यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। आसपास के लोगों से इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें