डाक्टर्स दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन कर चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। स्वस्थ समाज के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान का उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक मानव सेना की बेहतरीन मिसाल पेश कर रहे हैं। इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन कर मरीजों की जांच की गई और दवाइयों का वितरण किया गया।
लायंस क्लब यमुना वैली के तत्वाधान में ग्राम देवथला रूद्रपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 212 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करके उन्हें दवाइयां दी गई। क्लब की ओर से नगर के चिकित्सक डाॅ. नरदेव शर्मा, डाॅ. नरेश प्रकाश राणा, डाॅ. हिमांशु राणा, डाॅ. एकता राणा, डाॅ. रोहित तोमर, डाॅ. मुदित अग्रवाल, डाॅ. पलक अग्रवाल, डाॅ. राजेश खन्ना को स्मृति चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष यमन चौधरी, अभिनव अग्रवाल, संजय कौशिक, अजीत कोचर, संदीप मोंगा, सुबोध वर्मा मौजूद रहे।
रोटरी दून विकासनगर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में डाॅ. दिनेश भंडारी, डाॅ. सूक्ष्म भंडारी, डाॅ. विकास जैन, डाॅ. मीना जैन, डाॅ. वीरेंद्र चौहान, डाॅ. साधना चौहान, डाॅ. आशा अग्रवाल, डाॅ. हेमांग कोहली, डाॅ. पारुल कोहली, डाॅ. सार्थक अरोड़ा, डाॅ. चेतना अरोड़ा, डाॅ. अमिश भंडारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोटरी दून विकास के अध्यक्ष रोहित गुप्ता, अमित अग्रवाल, दीपक मित्तल, आशीष गुप्ता उपस्थित रहे।
लायंस क्लब ग्रीन वैली के तत्वाधान में नगर के प्रमुख चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्ष शालिनी कक्कड़ ने चिकित्सकों के योगदान की सराहना की। इस मौके पर क्लब की सचिव अंशु साहनी, मधु अग्रवाल, अंशुमाला राणा, मोहिनी नौटियाल, पम्मी कोचर, अंजू सकलानी, वीणा चंडोक मौजूद रहे।
सुभारती विश्वविद्यालय के गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय व डाॅ. केकेबीएम सुभारती अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राहुल शुक्ला, डाॅ. अनिल मोंगिया, डाॅ. राजेश मिश्रा, डाॅ. अतुल कृष्ण ने चिकित्सकों की सेवा व उनके कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चिकित्सक जनसेवा की बेहतरीन मिसाल पेश कर रहे हैं।
देहरादून में सम्मानित किए गए चिकित्सक
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में विकासनगर के चिकित्सक डाॅ. दिग्पाल दत्त को सम्मानित किया गया। वह इस समय जिला चिकित्सालय श्रीनगर में तैनात हैं। कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी व विधान सभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी मौजूद रहे।