फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चिकित्सकों ने पहनने शुरू किए मास्क, मरीज नहीं पहन रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..
विज्ञापन


विकासनगर। उप जिला अस्पताल विकासनगर में चिकित्सक अब मास्क लगाकर मरीजों को देख रहे हैं। हालांकि, अभी मरीजों ने मास्क लगाने शुरू नहीं किए है। चिकित्सक मरीजों से अस्पताल में मास्क लगाकर आने की अपील कर रहे हैं। एचएमपीवी के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों को रोकथाम के दिशानिर्देश दिए थे। अमर उजाला ने 11 जनवरी के अंक में आइसोलेशन वार्ड तो दूर, मास्क तक नहीं लगा रहे शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने सभी चिकित्सकों को ओपीडी में आने वाले और आईपीडी में भर्ती मरीजों को मास्क पहनकर ही देखने के लिए निर्देश दिए। अब, ओपीडी और आईपीडी में चिकित्सक मास्क पहन कर ही मरीजों को देख रहे हैं। हालांकि, मरीज अभी बिना मास्क के ही अस्पताल आ रहे हैं। बुधवार को चिकित्सक ओपीडी में आने वाले मरीजों और तीमारदारों से मास्क लगाने की अपील करते नजर आए। अस्पताल के सीएमएस डॉ. विजय सिंह ने बताया कि सभी चिकित्सक मास्क लगाकर मरीज देख रहे हैं। मरीजों से भी मास्क लगाने के लिए कहा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें