फोटो: लॉयंस क्लब ने डॉक्टरों को किया सम्मानित - डॉक्टर्स डे पर कोरोना वॉरियर्स सम्मान से नवाजा माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। लॉयनेस क्लब देहरादून की ओर से डॉक्टर्स डे के अवसर पर डॉक्टरों को कोरोना वॉरियर्स सम्मान से सम्मानित किया गया। लॉयंस क्लब के मंडलाध्यक्ष लॉयन डॉ. अश्विनी काम्बोज डॉ. तरूण एवं मुकेश, डॉ. अवधेश गुप्ता, डॉ. श्वेता जैन, डॉ. राकेश मित्तल एवं महेश अग्रवाल, डॉ. स्मिता मेहरा व डॉ. सतीश अग्रवाल को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकटकाल में डॉक्टर योद्धा की तरह लड़ रहे हैं। देश को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना सुबह-शाम सेवा में लगे हैं। इस अवसर पर क्लब सचिव लॉयनेस अंजना माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष सुमन जैन, सीमा जैन, उषा, कमल, सरिता कोहली व अन्य उपस्थित रहे। ---------- पांच डॉक्टरों का सम्मान:: लॉयंस क्लब देहरादून हिमगिरि की ओर से डॉक्टर्स डे पर पांच डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अश्वनी काम्बोज, कैबिनेट सचिव अवतार कृष्ण व चेयरमैन जितेंद्र कुमार डंडोना ने डॉ. प्रियांक गैरोला बहुगुणा, चिराग बहुगुणा, आदित्य कुमार, विनीत गुप्ता, मनीष जैन को सम्मान दिया। उन्होंने मौजूदा चुनौतियों से निपटने में डॉक्टरों की भूमिका की सराहना की।