फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर पानी एकत्रित न होने दें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिलाधिकारी ने डेंगू की रोकथाम के लिए जारी की सुरक्षा एडवाइजरी



डेंगू की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी सविन बंसल स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता और सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। कहा है कि पानी में ही डेंगू के मच्छर पनपते हैं। इसलिए सार्वजनिक स्थानों पर पानी एकत्रित न होने दें। कहा कि आशा घर-घर जाकर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक कर रही हैं। साथ ही लार्वा की जांच कर रही हैं। उन्होंने डेंगू की रोकथाम के लिए शहरी विकास, नगर निगम, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, पंचायती राज, सिंचाई, परिवहन, कृषि, जलापूर्ति, महिला एवं बाल विकास, पर्यटन, वन एवं मौसम विभाग समेत अन्य विभागों को आपसी समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें