फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नहीं माना डीएम का अल्टीमेटम, 26 जगह से हटाए कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने के अल्टीमेटम को बहुत से कारोबारियों ने नहीं माना। इस पर मजबूरन प्रशासन को वहां जेसीबी से कच्चे-पक्के अतिक्रमण तोड़ने पड़े। शुक्रवार को 26 जगहों से अतिक्रमण हटाए गए। नगर निगम, पुलिस और परिवहन विभाग ने प्रतिष्ठान मालिकों के कुल 145 चालान भी किए और 1.89 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी सोनिका ने शहर में फुटपाथ पर हो रहे कब्जों और अतिक्रमण को हटाने के लिए शुक्रवार दोपहर दो बजे तक का समय दिया था। इसके बाद उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी दी थी। लेकिन, दोपहर दो बजे तक एकाध कारोबारी के अलावा किसी ने अतिक्रमण नहीं हटाया। ऐसे में संयुक्त टीम शहर के पांचों जोन में जेसीबी और अन्य साजो सामान लेकर तैनात हो गई। पांचों जोन में 26 जगहों से अतिक्रमण हटाया गया।
इस दौरान नगर निगम ने 81 चालान कर 1.02 लाख का जुर्माना वसूला। इसी तरह यातायात में बाधा बन रहे अतिक्रमण करने वालों के पुलिस ने 64 चालान किए और 32 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। जबकि, यातायात पुलिस ने 75 चालान करते हुए 55 हजार रुपये जुर्माना वसूला। अतिक्रमण हटाओ अभियान शनिवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


यहां चला अभियान
सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम, पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर पांच जोन बनाकर प्रथम चरण की कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को एक टीम ने मोहब्बेवाला से निरंजनपुर, दूसरी टीम ने धूलकोट से कुआंवाला, तीसरी ने ब्रह्मकमल चौक, राजपुर रोड से कैनाल रोड-धोरण बैंड-आईटी पार्क तक अभियान चलाया। चौथी टीम रिस्पना पुल से आईएसबीटी तक और पांचवीं टीम घंटाघर से दिलाराम चौक तक अतिक्रमण हटाने के लिए रवाना हुई।


दोबारा किया अतिक्रमण तो दर्ज होगा मुकदमा
जिलाधिकारी दोपहर के वक्त व्यस्त होने के कारण अभियान में नहीं पहुंच पाई थीं। ऐसे में शाम को कैंप कार्यालय से सीधे कार्रवाई वाले स्थल पर निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होंने चेतावनी दी कि इन जगहों पर दोबारा अतिक्रमण हुआ तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में अतिक्रमण किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें