बरसात का रेड अलर्ट बताकर स्कूल-कालेजों में एक दिन के अवकाश का डीएम सोनिका का फर्जी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई स्कूल-कालेज संचालकों ने इस आदेश को सही मानकर स्टूडेंट्स का अवकाश कर दिया। हालांकि, कुछ ही देर में प्रशासन ने अपना पक्ष रखा। बताया कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। फर्जी आदेश में कहा गया कि गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व अत्यंत तीव्र वर्षा के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। इससे भूस्खलन की संभावना बनी हुई है। इसलिए पांच फरवरी को एक दिन का अवकाश कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल-कालेजों में रहेगा। डीएम सोनिका ने बताया कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया था। ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।