फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमजनों की समस्या और उसके निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
Iडीएम सोनिका ने गलोगी के पास भूस्खलन से सड़क को हुए नुकसान का लिया जायजाI
विज्ञापन




डीएम सोनिका ने मंगलवार को गलोगी के पास भूस्खलन से सड़क को हुए नुकसान का जायजा लिया। लोनिवि को शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उर्जा निगम को लाइब्रेरी से जीरो प्वाइंट तक अंडर ग्राउंड बिजली लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा। मालरोड में कोतवाली के पास पुश्ता गिरने से हुए नुकसान और कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली।
विज्ञापन


डीएम ने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजनों की समस्याओं को सुनने और उसके निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करें। उन्होंने मालरोड में डस्टबिन लगाने, सौंदर्यीकरण कार्यों के तहत फूलों के गमले, वाल पेंटिंग करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि नगर पालिका की ओर से डोर टू डोर कूड़ा उठाने का कार्य करीब 75 प्रतिशत तक होता है। जो कूड़ा छूट जाता है उनके लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। लोग फोन पर शिकायत कर कूड़े के बारे में जानकारी दे सकते हैं। लंढौर रोड के कार्यों को शीघ्र पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोड साइड में कूड़ा नहीं होना चाहिए। स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों के तहत कार्य करने के लिए पालिका को निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम डाॅ. दीपक सैनी, ईई जितेंद्र त्रिपाठी, ईओ राजेश नैथानी, एनएच, जल संस्थान, उर्जा निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें