फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डीएम ने देखा जिले के अस्पतालों में डेंगू वार्डों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू को लेकर सरकारी मशीनरी एक्शन में आ गई है। डीएम सोनिका ने जिले के विभिन्न चिकित्सालयों का निरीक्षण कर डेंगू वार्डों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय, गांधी शताब्दी चिकित्सालय, दून मेडिकल कॉलेज, सीएमआई, महंत इंद्रेश हॉस्पिटल का निरीक्षण कर डेंगू से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर कहा कि डेंगू के किसी भी मरीज को भर्ती करने से मना न किया जाए। कहा, ऐसी शिकायतें मिलने पर संबंधित अस्पताल और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें