फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डीएम सामने रखीं 107 समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 107 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें अधिकतर भूमि विवाद, अतिक्रमण, आपसी विवाद के शामिल रहे। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनसुनवाई में कांवली रोड निवासी रजनी ने अपनी बेटी रोशनी का शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत दाखिला दिलवाने पर जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। भूमि संबंधी शिकायतों पर उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को मौका मुआयना करते हुए रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। नंदा फार्म में ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर राजस्व, वन विभाग के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। चन्द्रबनी वार्ड निवासियों की विद्युत समस्या की शिकायतों पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि 1905 हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का जल्द निस्तारण करें।
-
राज्य आंदोलनकारी अपना विवरण उपलब्ध कराएं
देहरादून। अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी पेंशन का भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से संबंधित कोषागार द्वारा राज्य आन्दोलनकारियों को भुगतान किया जाना है। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान सात दिन जेल गए अथवा घायल हुए आन्दोलनकारी, उक्त श्रेणी से भिन्न राज्य आन्दोलनकारी और राज्य आन्दोलन के दौरान विकलांग होकर पूर्णतः शय्याग्रस्त हुए राज्य आन्दोलनकारियों का पूर्ण विवरण कोषागार को उपलब्ध कराना है। उन्होंने जनपद देहरादून के समस्त पेंशन प्राप्त उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारियों से अनुरोध किया कि वे अपना नाम, पता, राज्य आन्दोलनकारी श्रेणी का कार्ड, बैंक खाता संख्या, पैन संख्या, आधार संख्या एवं अपना मोबाइल नंबर तहसीलों में तत्काल उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें