फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को न हो असुविधा: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम सोनिका ने निर्देश दिए कि अस्पतालों में मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए संसाधनों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को दवा अस्पताल में ही उपलब्ध कराई जाएं, बाहर से न लिखी जाए। उन्होंने एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश से मरीजों को रेफर करने के मामलों पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ को अस्पताल के सभी कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में शुक्रवार को चिकित्सा प्रबंधन समिति राजकीय संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर, चिकित्सा प्रबंधन समिति मानसिक चिकित्सालय सेलाकुई, चिकित्सा प्रबंधन समिति राजकीय सेंट मेरीज चिकित्सालय मसूरी और राजकीय चिकित्सालय प्रबंधन समिति की बैठक कलक्ट्रेट में हुई। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि राजकीय चिकित्सालय के विस्तारीकरण के लिए भूमि चयन का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाए। चिकित्सालयों में टूट-फूट, मरम्मत, रैंप आदि जरूरी निर्माण कार्य प्रस्तावित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में डीएम ने अस्पतालों में मानव संसाधन की स्थिति, उपलब्ध सुविधा, विभिन्न स्रोतों से प्राप्त धनराशि व व्यय विवरण, वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट विवरण आदि की जानकारी ली। टेलीमेडिसन की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. मनोज कुमार उप्रेती, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रेमनगर डॉ. आर.के एस आहूवालिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें