सीबीएसई 12वीं में दून रीजन में पांचवीं और जिले में दूसरा स्थान पाने वाली सोनल मित्तल ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोनल बायोटेक फील्ड में ही शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं। आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेंटेटाउन स्कूल की 12वीं की छात्रा सोनल मित्तल ने केमेस्ट्री, बायो और फिजिकल में 100-100 अंक हासिल किए हैं। जबकि फिजिक्स में 99 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं अंग्रेजी में 93 अंक हासिल किए हैं। सोनल को अंग्रेजी में अन्य विषयों के मुकाबले कम अंक आने का मलाल है। सोनल के पिता मनोज कुमार मित्तल व्यवसायी हैं। माता मनीषा मित्तल भी व्यवसाय में हाथ बंटाती हैं। सोनल का बड़ा भाई कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर रहा है। सोनल की उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।