फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जिला पंचायत अध्यक्ष के समक्ष छलके आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



मधु चौहान ने किया आपदा प्रभावित जाखन गांव का दौरा

जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने आपदा प्रभावित गांव जाखन का दौरा किया। उन्होंने आपदा प्रभावितों का हालचाल जाना। जिला पंचायत स्तर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने जूनियर हाईस्कूल पष्टा में बनाए गए राहत कैंप के साथ ही गांव का दौरा भी किया। आपदा प्रभावितों ने उनके समक्ष दर्द बयां किया। कई आपदा प्रभावितों के आंसू छलक पड़े। उन्होंने तहसीलदार प्रेम सिंह और राजस्व कर्मियों से राहत कार्य के बारे में जानकारी भी ली। आपदा प्रभावितों ने सभी परिवारों का एक साथ एक जगह पर पुनर्वास करने की मांग की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि शासन प्रशासन आपदा प्रभावितों के साथ खड़ा है। जिला पंचायत स्तर से जो भी संभव होगा, वह आपदा प्रभावितों के लिए किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि अंकित तोमर, एडवोकेट विनय पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






समिति का गठन किया



आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए भी कई लोग आगे आ रहे हैं। लोग आर्थिक रूप से भी मदद कर रहे हैं। जिसे देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने एक समिति का गठन किया है। जिसका अध्यक्ष प्रधान प्रतिनिधि अंकित तोमर को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए समिति बनाई गई है। इसके लिए बैंक में एकाउंट भी खोला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें