साहिया। गौ संरक्षण सेवा समिति के सदस्यों ने देहरादून में जिलाधिकारी से मुलाकात कर समिति के वार्षिकोत्सव में शामिल होने का न्यौता दिया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी ने उनके निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के वार्षिकोत्सव में शामिल होने से समिति के माध्यम से संचालित हो रही गोशाला को भी लाभ मिलेगा। होली पर्व के बाद गौ संरक्षण समिति के आयोजित किए जाने वाले वार्षिकोत्सव में जिलाधिकारी सविन बंसल शामिल होंगे। यह जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया कि साहिया व आसपास के क्षेत्र में निराश्रित विचरण करने वाले गौ वंश की सेवा के लिए समिति ने गोशाला का संचालन शुरू किया है, जिसमें 70 गो वंश रखे गए हैं। प्रतिनिधि मंडल में जगमोहन सिंह चौहान, सरदार सिंह चौहान, मोहनलाल शर्मा, कुंदन चौहान आदि शामिल रहे। संवाद