फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: त्यूणी के युवाओं को जिलाधिकारी ने दी पुस्तकालय की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी योजना के तहत भवन बनकर तैयार
विज्ञापन


जौनसार बावर के दूरस्थ क्षेत्र त्यूणी के युवाओं को जिलाधिकारी ने पुस्तकालय की सौगात दी है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनकर तैयार हुए पुस्तकालय भवन को जल्दी ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए खोल दिया जाएगा। जिलाधिकारी के इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है।



त्यूणी के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज में वीरान पड़े खंडहरनुमा दो कमरों का स्मार्ट सिटी योजना के तहत जीर्णोद्धार किया गया है। यह कमरे क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को तराशने के काम आएंगे। बताते चलें कि दो महीने पहले त्यूणी दौरे के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण करते हुए छात्र-छात्राओं की पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में आने वाली दिक्कतों को महसूस किया था।
विज्ञापन


उन्होंने देहरादून जाते ही खंडहर हो चुके दोनों कमरों को स्मार्ट सिटी योजना से मरम्मत कराकर ठीक करा दिया। अब इन कमरों में ऐसा पुस्तकालय संचालित करने की योजना है, जिसमें कक्षा एक से लेकर 12 तक के बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को जरूरी किताबें और अन्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

जिलाधिकारी के प्रयास की हो रही सराहना



त्यूणी में बनने वाला पुस्तकालय जौनसार बावर क्षेत्र का पहला ऐसा पुस्तकालय होगा जिसमें पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जरूरी पाठ्य सामग्री उपलब्ध रहेगी। इसलिए क्षेत्रवासी जिलाधिकारी के इस प्रयास की सराहना करते नहीं थक रहे हैं। ग्राम पंचायत मैंद्रथ के प्रधान रमेश डोभाल, समाज सेवी बसंत शर्मा का कहना है कि आमतौर पर जिला प्रशासन सड़क, बिजली, पानी या फिर कानून व्यवस्था आदि की समस्याओं पर ही अधिक ध्यान देता है। लेकिन जिलाधिकारी सोनिका ने इन सबसे अलग हटकर क्षेत्र के युवाओं को अपना भविष्य बनाने का अवसर प्रदान किया है।
विज्ञापन






त्यूणी में स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनाई जा रही लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं के लिए कुर्सी-मेज के अलावा साहित्य, सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित, इतिहास आदि विषयों की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। लाइब्रेरी की सुविधाओं को निरंतर बेहतर बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की टीम महीने में तीन-चार बार नियमित रूप से सभी सुविधाओं-आवश्यकताओं का निरीक्षण भी करती रहेगी। - सोनिका, जिलाधिकारी, देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें