जिलाधिकारी डाँ0 आर राजेश कुमार ने क्यारकुली गांव के स्कूली बच्चों से स्कूल में पानी की व्यवस्था क
- फोटो : MUSSOORIE
जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने क्यारकुली गांव में प्रधानमंत्री के सीधा संवाद कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गांव में कई लोगों से बातचीत कर जल जीवन मिशन के बारे में जानकारी ली। साथ ही मिशन के कार्यों पर चर्चा की। डीएम ने छोटे स्कूली बच्चों से भी स्कूलों में पानी की उपलब्धता की जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि स्कूलों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था है। बच्चों के जवाब सुनकर डीएम ने खुशी जताई। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूली बच्चों ने बताया कि स्कूलों में पेयजल के साथ ही शौचालयों में सफाई और पानी की उचित व्यवस्था है। संवाद