जिला सूचना कार्यालय सोमवार को कचहरी परिसर से गंगा विहार हरिद्वार रोड पर स्थानांतरित हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार ने रिबन काट कर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यालय में बने कक्षों व केबिन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय को व्यवस्थित तरीके से स्थानांतरित करने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत भवन का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। इसके लिए कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित कार्यालयों को नए भवन के निर्माण तक अन्य स्थानों पर स्थानांतरित करने को कहा गया है। कलेक्ट्रेट परिसर के नए भवन के निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। जिसका निर्माण कार्यदायी संस्था सीपीडब्लूडी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी प्रकाश सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे। मा.सि.रि.