मलिन बस्तियों में बांटे खाने के पैकेट देहरादून। नर नारायण सेवा की भावना से दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल व गुरुद्वारा श्री अमृत दरबार (मच्छी बाजार) की ओर से व्यापक स्तर पर जरूरतमन्दों की मदद को अभियान चलाया गया। दून वैली व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मेसोन ने कहा कि गुरुद्वारा श्री अमृत दरबार व व्यापार मंडल ने 105 लोगों को खाने के पैकेट बांटे। योगेंद्र, मनन आनंद व सचिन जैन के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने मलिन बस्तियों में पैकेट पहुंचाए। रात को भी 200 लोगों को खाना खिलाया गया। मंडल सदस्य सुरिंदर भाटिया व संजय कुकरेजा ने भी विशेष सहयोग दिया। गौरव