फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष ने शहर की सफाई व्यवस्था हाइटेक बनाने की दिशा में 84 पर्यावरण मित्रों को मोबाइल वितरित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के 84 पर्यावरण मित्रों को बांटे मोबाइल
विज्ञापन

मसूरी। शहर में कूङा प्रबंधन को हाईटेक बनाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने नेस्ले की ओर से 84 पर्यावरण मित्रों को मोबाइल फोन वितरित किए। नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक एप बनाया गया है जिससे कचरा प्रबंधन की निगरानी हो सकेगी। साथ ही शहर में काम कर रहे पर्यावरण मित्र भी संपर्क में रहेंगे। कार्यक्रम में हिलदारी प्रोजेक्ट हेड अरविंद शुक्ला ने बताया कि रिसिटी नेटवर्क नेस्ले इंडिया के प्रोजेक्ट हिलदारी का तकनीकी भागीदार है। इस अवसर पर स्वास्थ्य निरीक्षक वीरेन्द्र बिष्ट, अशोक कुमार, किरण राणा, रुबीना अंजूम सहित अन्य लोग मौजूद रहे । संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें