सीएम को सौंपे 200 मास्क देहरादून। असहाय जन कल्याण सेवा समिति की ओर से जरूरतमंदों के लिए कॉटन के मास्क बनाए जा रहे हैं। समिति ने शनिबार को मुख्यमंत्री आवास में मास्क सौंपकर शुभारंभ किया। समिति सदस्यों ने कहा कि बेरोजगार महिलाओं से मास्क बनवाकर उन्हें संकट की घड़ी में रोजगार देने का काम भी कर रही है। असहाय जन कल्याण सेवा समिति के सिलाई केंद्र की प्रशिक्षणार्थी महिलाओं से मास्क बनवाए गए। समिति के संरक्षक डीएवी महाविद्यालय के प्रो. डॉ. प्रशांत सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को 200 मास्क भेंट किए। सीएम ने उनकी पहल की सराहना की। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष बलबीर नौटियाल, उपाध्यक्ष सेवा सिंह मठारू, सचिव राखी अग्रवाल, उर्मिला शर्मा, डॉ. संजय अग्रवाल, स्वर्ण चमोला उपस्थित रहे।