II
-दुकान का एक अन्य कर्मचारी व मालकिन दोनों हो गए घायल
I
I
I
I दुकान की मालकिन ने सैलरी नहीं दी तो कर्मचारी ने वहां पर झगड़ा करने पहुंच गया। साथी कर्मचारी ने उसे थप्पड़ मारा तो उसने चाकू उठाकर साथी और मालकिन दोनों को घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
I
I
I
Iएसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर की है। यहां वाधवा क्रॉकरी हाउस नाम से एक दुकान है। इसमें सूरज निवासी बिहार काम करता था। सूरज शनिवार दोपहर को दुकान की मालकिन सरोज वाधवा से अपनी सैलरी मांगने पहुंचा था। इसी बात को लेकर उसका मालकिन से झगड़ा हो गया। दुकान में एक अन्य कर्मचारी राहुल निवासी इस्लामपुर बिजनौर ने उसे समझाया। नहीं माना तो उसने सूरज को थप्पड़ मार दिया। इससे सूरज और गुस्सा हो गया। उसने दुकान से चाकू उठाया और वाधवा व राहुल पर कई वार कर दिए।
I
I
I
Iगनीमत रही कि दोनों को गंभीर चोट नहीं आई। एसओ ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची और मौके से ही सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज आदि भी कब्जे में ले लिए गए हैं।I