I
II
I
I
I
Iसिविल लाइंस स्थित एक बैंक में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। विवाद के दौरान एक ग्रामीण ने दूसरे की पिटाई कर दी। उसके कपड़े तक फाड़ दिए। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी तब तक फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के कुमराड़ी गांव निवासी उस्मान का गांव के ही एक व्यक्ति से रुपयों का लेनदेन है। मंगलवार को वह रुड़की सिविल लाइंस में पोस्ट ऑफिस के पास स्थित एक बैंक में किसी काम से आए थे। इसी दौरान वहां पर दूसरा ग्रामीण आ गया। रुपयाें के लेनदेन को लेकर इनके बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों में मारपीट हो गई। दूसरे पक्ष ने उसके कपड़े फाड़ दिए। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही दूसरा पक्ष मौके से फरार हो गया। उस्मान ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। I