यहां से बचने के बाद जतिन ने भी अपने दोस्तों को बुला लिया और दोस्त की बहन को घर छोड़ने के लिए आईएसबीटी की ओर जाने लगा। अब विनीत भट्ट और उसके दोस्तों ने उन्हें दोबारा पकड़ लिया। आरोप है कि यहां विनीत और उसके दोस्तों ने इन लोगों पर हमला करते हुए फायर कर दिए। फायरिंग में जतिन के दोस्त आशीष के पेट में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल युवक को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर कोतवाली कमल कुमार लुंठी ने बताया कि युवकों में पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि गोली किसने चलाई है। शिकायत पर विनीत भट्ट और उसके दोस्तों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।