फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बाजार में स्थानीय व्यापारी और लोगों के बीच हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य बाजार में शुक्रवार को स्थानीय व्यापारी और कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाजार में रमन अरोड़ा की कंप्यूटर की दुकान है। शाम करीब तीन बजे उनकी दुकान पर एक यूटिलिटी चालक सामान लेकर पहुंचा। उसने सामान को दुकान में रखने को कहा। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। जैसे-तैसे मामला शांत हुआ और यूटिलिटी चालक वहां से चला गया। कुछ देर बाद बड़ी संख्या में अन्य युवक दुकान में आ धमके। कुछ दुकान के अंदर घुस गए। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने दुकानदार के साथ हाथापाई की। जब दूसरे व्यापारियों को इस बात का पता चला तो वे व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हाथापाई करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बीच व्यापारियों और दूसरे पक्ष के बीच नोकझोंक भी हुई। तनाव बढ़ने पर मौके पर बाजार चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाजार चौकी प्रभारी सनोज कुमार ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें