चकराता। वन प्रभाग की कनासर रेंज में वन क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में प्रभाग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन संरक्षण व अपराध नियंत्रण और जन सुरक्षा के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी कृष्ण सिंह भंडारी ने मानव-वन्यजीव संघर्ष, वनाग्नि सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, स्वच्छता और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण जैसे मुद्दों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा वन कर्मियों को अवैध पातन जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए कड़ी निगरानी रखनी चाहिए। इस अवसर पर वन दारोगा सिन्ना सिंह तोमर, मेहरबान सिंह बिष्ट, अजय वर्मा, विवेक वर्मा, शुभम पंवार, किरण बिष्ट, देवेंद्र सिंह बिष्ट, रजत शर्मा, विशाला देवी, नेपाल सिंह राणा, गोपाल सिंह, वतन सिंह, भगत, बाला देवी, गेंदो देवी, अंशिका वर्मा, अक्षिता, शिवानी, पल्लवी राणा आदि उपस्थित रहे। संवाद