फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पंचायत स्तर से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। ग्राम पंचायत कंडोली के पंचायत भवन में ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत स्तर से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के महत्व को भी रेखांकित किया गया। इसके अलावा स्वामित्व योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पोषण अभियान, आपदा प्रबंधन, और वन अधिकार अधिनियम 1980 जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा की गई। ग्राम पंचायत प्रशासक मुकेश कुमार ने कहा कि पंचायती राज न केवल लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करता है, बल्कि ग्रामीण विकास की दिशा में भी एक सशक्त मंच प्रदान करता है। इस मौके पर संजय राणा, चंद्रमोहन, नंदकिशोर, राजेश भट्ट, प्रेम सिंह, ममता बिष्ट, नीमा देवी, लक्ष्मी देवी, हेमलता आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें