देहरादून। अखिल भारतवर्षीय यादव महासंघ की ओर से जोगीवाला स्थित एक गार्डन में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें नशीले पदार्थों का निषेध, बालक-बालिकाओं को समान अधिकार और सामान शिक्षा समेत अन्य विषयों पर चर्चा की। राष्ट्रीय महासचिव रामकृपाल यादव ने कहा कि समाज में फैली विभिन्न विकृतियों, कुरीतियों का विरोध कर या निषेध करके ही समाज का विकास संभव होगा। अखिल भारतवर्षीय यादव महासंघ के अध्यक्ष राममूर्ति यादव ने डॉ. एचपी यादव को उत्तराखंड की इकाई के गठन की जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर रामविलास यादव, हेमंत यादव, चंद्रकिशोर यादव, श्याम बिहारी यादव, ललिता यादव, आरडी यादव आदि मौजूद रहे।