द्वितीय अखिल भारतीय ज्योतिष समागम में ‘कैसा रहेगा साल 2024’ पर चर्चा की गई। देश की करेंसी में होने वाले बदलाव के साथ ही ज्योतिष की हर विधा पर भी मंथन हुआ।
ज्योतिष समागम में देश-विदेश के ज्योतिषाचार्यों शिरकत कर रहे हैं। इसमें ज्योतिष क्षेत्र की हर विधा पर चर्चा की जा रही है। ज्योतिषाचार्य पवन सिन्हा उर्फ एस्ट्रो अंकल ने कहा कि ज्योतिष समागम में माता-पिता और बच्चों को लेकर चर्चा के साथ ही चिकित्सा क्षेत्र की समस्याएं, शादी-विवाह में आने वाली परेशानी सहित कई विषयों पर चर्चा की जा रही है। संजीव ने कहा कि समागम के माध्यम से लोगों को ज्योतिष की सच्चाई से अवगत कराया जा रहा है।
समागम में कनाडा, हांगकांग सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक सहित देश के अन्य राज्यों से ज्योतिष पहुंचे हैं। ज्योतिष समागम में टैरो, रमन, वैदिक ज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तुशास्त्र सहित अन्य विधाओं के ज्योतिषी प्रतिभाग कर रहे हैं। ताइवान से आये ज्योतिष डाॅ. साई स्वजीत आचार्य ने कहा कि समागम में लोग अपने अनुभव साझा कर रहे हैं।
इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार बंसल, अनुराग कौशिक, आचार्य सागर, विकास बत्रा, धनप्रकाश अग्रवाल, युगल किशोर चौधरी आदि मौजूद रहे।