देहरादून। विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन ने 27 सूत्री मांगों के पूरा न होने के विरोध में शुक्रवार को प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम को आंदोलन का नोटिस दे दिया है। एसोसिएशन ने साफ किया है कि मांगें पूरी न हुई तो एक अप्रैल की मध्यरात्रि से वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। ब्यूरो