क्या यह सच में डायनासोर है? इसे देखकर तो ऐसा ही लगता है। यही सवाल इस कंकाल को देखने वालों के मुंह पर था। जी हां, उत्तराखंड में डायनासोर के बच्चे का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया।
विद्युत सब स्टेशन के खंडहर हो चुके भवन में गोह प्रजाति का कंकाल मिला। डायनासोर के बच्चे का कंकाल मिलने की अफवाह से नगर में सनसनी फैल गई। कंकाल को देखने के लिए नगरवासियों की भीड़ लग गई।