देहरादून। भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित होंगे। उनके सामने किसी अन्य प्रत्याशी का नामांकन नहीं आया है। शुक्रवार को नाम वापसी का समय पूरा होने के बाद चुनाव आयोग की टीम उनके निर्वाचन की घोषणा करेगी। कुमाऊं से भगत सिंह कोश्यारी के बाद करीब 12 साल के बाद कोई चेहरा राज्यसभा सांसद बनेगा। ब्यूरो