सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में द सेपियंस पब्लिक स्कूल और सेंट मैरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी का दबदबा रहा। 12वीं में द सैंपियंस स्कूल की दीक्षा सरोय ने 98.2 फीसदी अंक हासिल कर पछवादून में अव्वल रहीं। वहीं, 10वीं की परीक्षा में सेंट मैरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी के अर्थव सिंघल ने 99 फीसदी अंक हासिल प्राप्त कर पछवादून टॉप किया। इस बार भी परीक्षा परिणाम में बेटियों का दबदबा रहा।
सेंट मैरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं का परीक्षा परिणाम 96.8 और 10वीं का 99.2 प्रतिशत रहा। 12वीं की परीक्षा में शामिल 210 छात्रों में अदिति बंसल ने 97.6 फीसदी अंक लाकर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। 10वीं की परीक्षा में 251 छात्रों में अथर्व सिंघल (विज्ञान वर्ग) ने 99 फीसदी अंक प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सिस्टर रोसिटा ने छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
द सेपियंस स्कूल हरबर्टपर और विकासनगर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 12वीं कला वर्ग में द सेपियंस स्कूल हरबर्टपर की दीक्षा सरोय ने 98.2 फीसदी अंक प्राप्त किया। अविका ने विज्ञान वर्ग में 94 फीसदी और साक्षी पंडित ने विज्ञान वर्ग में 92.6 फीसदी अंक प्राप्त किए। 10वीं में ओजस और रिधिमा परमार ने 93.2 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द सेपियंस विकासनगर की सोनाली ने 10वीं में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। दिपांशी ने 96.2 प्रतिशत पाकर दूसरा स्थान तथा सेलिना ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं। विद्यालय अध्यक्षा इंदिरा रानी, प्रबंधक रविकांत, रशिता सपरा ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। 12वीं की परीक्षा में ब्राइट एंजल स्कूल की छात्रा आस्था राठौड़ ने 97.2 फीसदी अंक प्राप्त किया। स्कूल के निदेशक कादिर हुसैन और प्रधानाध्यापिका राणा अलमास ने छात्रों को बधाई दी।
द एनफिल्ड स्कूल का 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत और 12वीं का 99 फीसदी रहा। 12वीं में विद्यालय की छात्रा नैंसी भंडारी ने वाणिज्य वर्ग में 95.4 प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। विज्ञान वर्ग में अनमोल चौहान ने 94.6 अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। 10वीं में हन्ननी रावत ने 92.8 फीसदी, अभिवन साहू ने 91.8 फीसदी, अनिरुद्ध जोशी ने 91 फीसदी और कार्तिक चौहान ने 90.2 फीसदी अंक प्राप्त किए। स्कूल के प्रधानाचार्य ओपी चुग ने छात्रों को बधाई दी।
12वीं की परीक्षा में द रॉयल कॉलेज के अमित कुमार झा ने 93 फीसदी, देवोजीत चौहान, हर्ष और पंकज शर्मा ने 90 फीसदी अंक प्राप्त किए। इंडियन पब्लिक स्कूल का भी बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में जसनीत कौर ने 96.8, रोहन सचदेवा ने 94, दीपिका वर्मा ने 91.2, रितु कौर ने 91 फीसदी, सागर चंद ने 90 फीसदी अंक प्राप्त किए। वहीं, 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में वंश ने 96 फीसदी, दमनप्रीत ने 95 फीसदी, प्रियांशु बिष्ट ने 91 फीसदी, जान्हवी ने 91 फीसदी अंक हासिल किए।