I
I
I
I- हरिद्वार जीआरपी मुख्यालय में रेल यात्रियों को उनके मोबाइल भी वितरित किएI
रेलवे ट्रैक पर इन दिनों खंबे, गैस सिलिंडर आदि रखने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन घटनाओं से बचने के लिए डीआईजी रेलवे पुलिस पी रेणुका देवी ने जीआरपी को सिविल पुलिस के साथ मिलकर ट्रैक पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। ट्रैक पर बैठकर नशा करने वालों पर भी नकेल कसने को कहा। उन्होंने रेलगाड़ियों में शराब पीकर यात्रा करने वाले लोगों को एल्कोमीटर से चेक करने के निर्देश भी दिए।
डीआईजी पी रेणुका देवी ने हरिद्वार जीआरपी मुख्यालय में समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए। उन्होंने रेल यात्रियों के खोए हुए 115 मोबाइल भी यात्रियों को वितरित किए। उन्होंने कहा कि जिन रेलगाड़ियों में चोरी की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं, उनमें एस्कॉट बढ़ाई जाए। लंबित मुकदमों का निस्तारण कर शत प्रतिशत माल बरामद किया जाए। सभी विवेचना अधिकारी गवाहों और आरोपियों के नाम पते दर्ज करेंगे। जहरखुरानी के मुकदमों में प्रकाश में आई प्रतिबंधित दवाओं के संबंध में जानकारी कर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
चोरी, चेन स्नैचिंग, जहरखुरानी की घटनाओं को रोकने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश भी डीआईजी ने दिए। सभी आरोपियों के नफीस सॉफ्टवेयर पर फिंगर प्रिंट्स अपलोड किए जाएं। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को जागरूक करने के लिए प्री रिकॉर्डेड संदेश बनाकर प्रसारित किए जाएं। जो पुलिसकर्मी एस्कॉट में लगे हैं उनसे वापसी में फीडबैक भी लिया जाए। जिन रेलवे प्लेटफार्म पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं है वहां विभाग के साथ मिलकर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। इस दौरान एसपी रेलवे पुलिस सरिता डोबाल, डीएसपी स्वप्निल मुयाल और सभी जीआरपी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
Iजहरखुरान की पहचान करने वाला चाय विक्रेता सम्मानितI
समीक्षा के बाद योगनगरी ऋषिकेश के चाय विक्रेता को भी सम्मानित किया गया। डीआईजी ने बताया कि टनकपुर निवासी मनोज योगनगरी रेलवे स्टेशन पर आए थे। वह जहरखुरानी का शिकार हुए थे। पुलिस ने जब तफ्तीश की तो आरोपी को स्टेशन पर चाय बेचने वाले श्रीराम ने पहचान लिया। इसके आधार पर ही आरोपी को पकड़ा जा सका। इसके अलावा वर्ष 2024 में एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मुकदमे में उत्कृष्ट काम करने वाले तीन पुलिसकर्मियों और कांवड़ मेला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।