फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चार वाहन खरीदकर नहीं चुकाए दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाजों ने पुरानी कार विक्रेता को चूना लगा दिया। आरोपियों ने विक्रेता से चार कारें खरीदीं, लेकिन इनके दाम नहीं चुकाए। पीड़ित की शिकायत पर पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन




मामले में तौकीर खान निवासी वन विहार कॉलोनी मेहूंवाला ने शिकायत की। शिकायत पर आरिफ खान निवासी ट्रैक्टर रिपेयरिंग वर्कशॉप हरिद्वार बाईपास रोड, अलीशाम हाल निवासी तेलीवाला डोईवाला, मूल निवासी शेखपुरा कदीम सहारनपुर, सैय्यद जमालशाह निवासी संस्कृति लोक कॉलोनी ब्राह्मणवाला और मोहम्मद फारूख निवासी भगवानपुर रुड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि चारों ने उनसे पिछले साल अगस्त से इस साल 14 फरवरी के बीच चार कारें 19.35 लाख रुपये में खरीदी थीं। आरोप है कि इसके बाद न तो इन कारों की रकम का भुगतान किया और न ही इन्हें वापस किया। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें