गाने की शूटिंग के दौरान अभिनय करते कलाकार। स्रोत सह निर्माता
विकासनगर। बॉलीवुड के चर्चित निर्माता-निर्देशक सनोज मिश्रा की फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के गाने के दृश्यों की विकासनगर क्षेत्र में शूटिंग की गई। इस दौरान फिल्म की नायिका मोनालिसा को देखने के लिए काफी भीड़ लगी रही। डायरी ऑफ मणिपुर की शूटिंग इन दिनों उत्तराखंड के देहरादून, विकासनगर, मसूरी और आसपास के इलाकों में हो रही है। इसी क्रम में फिल्म के गाने के कुछ दृश्य विकासनगर शहर के आसपास के क्षेत्रों में शूट किए गए। फिल्म में मुख्य अभिनेत्री कुंभ गर्ल के नाम से प्रसिद्ध मोनालिसा हैं जबकि अभिनेता अभिषेक त्रिपाठी, राजकुमार राव, अमित राव, विष्णु दूबे मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के सह निर्माता पंजाब सिंह मजीठिया ने बताया कि फिल्म के दो गाने विकासनगर क्षेत्र में शूट किए गए हैं। इस दौरान फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा, सह निर्देशक रूद्रा, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सत्या आदि मौजूद रहे संवाद