ब्लॉक क्षेत्र के धनपौ गांव की विवाहित और अविवाहित ध्याटुड़ियों ने शुक्रवार को कयलू देवता मंदिर में चांदी का छत्र चढ़ाया। हवन-पूजन कर परिवार और गांव की खुशहाली मांगी। गांव की रईणियों (दूसरे गांव से आईं बहुएं) ने मंदिर में सार्वजनिक भंडारे का आयोजन कराया। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं ध्याटुड़ियों ने स्थानीय लोक नृत्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। ध्याटुड़ियों ने अपनी मनोकामना और गांव की खुशहाली के लिए आपस में चंदा एकत्रित कर चांदी का छत्र बनवाया था। इस मौके पर पंडित विपिन उनियाल, भरत सिंह तोमर, भाव सिंह तोमर, जगत सिंह नेगी, बलवीर सिंह तोमर, चमन सिंह रावत, महावीर सिंह रावत, इंदर सिंह, अजय नेगी, दिगपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद