देहरादून। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन राशि बढ़ाए जाने की घोषणा न होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, कई राज्य आंदोलनकारी इस समय भारी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। आरोप लगाया कि सरकार उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रही है। सरकार को राज्य आंदोलनकारियों के मसले पर मंत्रिमंडल की उप समिति बनाने की कोई जरूरत नहीं थी। सरकार के पास आंदोलनकारियों से संबंधित सभी प्रमाण पहले से मौजूद हैं। इन सभी आंदोलनकारियों को तत्काल नौकरी देनी चाहिए।