विकासनगर। अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को साहित्यकार व रंगकर्मी अभिनेता पुष्पेंद्र त्यागी ने कभी न पूरी होने वाली क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि उनके दुनिया से अलविदा होने पर एक युग का अंत हो गया है। उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार के व्यक्तित्व और अभिनय से प्रभावित होकर पंजाब प्रांत के लुधियाना जिले के गांव नसराली से अपने स्वप्न को पूरा करने मुंबई पहुंचे धर्मेंद्र ने वर्ष 1960 में अपनी पहली फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से अपनी कामयाबी का सफर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने 300 से अधिक फिल्में करके अपने अभिनय का लोहा मनवाया। उन्होंने कहा कि ऐसे महान कलाकार कभी अलविदा नहीं होते बल्कि अपनी कला और अभिनय की यादों से हमेशा जीवित रहते हैं। संवाद