फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी के संभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर बचाव के लिए कार्ययोजना बनाएं : डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
I- डीजीपी अभिनव कुमार ने की फायर सर्विस कार्यों की समीक्षाI
विज्ञापन




डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस मुख्यालय में फायर सर्विस के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अगलगी के संभावित क्षेत्रों और स्थानों चिह्नित कर बचाव की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने टीम बनाकर औद्योगिक इकाइयों के साथ ही अन्य भवनों का आकस्मिक निरीक्षण कर फायर सेफ्टी ऑडिट करने के भी निर्देश दिए।



बैठक में पुलिस महानिरीक्षक फायर नीरू गर्ग ने फायर सर्विस की जनशक्ति, उपकरणों की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों, नई पहलों और भविष्य की कार्ययोजना पर प्रस्तुतिकरण दिया। अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) अमित सिन्हा ने बताया कि वर्तमान में 368 फायरमैन प्रशिक्षणाधीन हैं, जिसमें 100 पुरुष व 268 महिलाएं हैं। फायर सर्विस में महिला फायरमैन नियुक्त करने में उत्तराखंड आठवां राज्य है। उन्होंने जीपीएस के प्रयोग से रिस्पॉन्स टाइम करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी अग्निशमन वाहनों पर जीपीएस लगाए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में डीजीपी ने फायर रिस्पांस टाइम सुधारने और फायर कर्मियों के प्रशिक्षण पर भी जोर देते हुए अग्निशमन कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए फायर सर्विस प्रशिक्षण केंद्र के लिए भूमि चिह्नीकरण करने, अग्निसुरक्षा उपकरणों एवं वाहनों का भी ऑडिट करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस संचार वी गुरूगेशन, पुलिस उप महानरीक्षक निवेदिता कुकरेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें