फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
साईं मंदिर में आयोजित भजन संध्या में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
लाइन जीवनगढ़ स्थित श्री साईं मंदिर में चल रहे 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को मंदिर में भजन संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भजन संध्या में के. राजन और मामा-भांजा पार्टी के भजनों की धुनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। देर रात तक मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार सुबह आठ बजे मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ बाबा को विशेष स्नान कराया गया। दोपहर 12 बजे बाबा को आरती के बाद बाबा को भोग लगाया गया। भजन संध्या में भजन गायकों ने शिरडी वाले सांई बाबा, लेकर चलो पालकी, जोगिया में बाबा का जोगिया, साईं नाथ तेरे हजारों हाथ आदि भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर का फूलों से श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर सोनू रोहिला, मोंटू, संदीप, पंकज, सुनील जायसवाल, मीना, राजकुमार, दिव्या, ज्योति, अनिल, अग्रवाल, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें