फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भक्तों ने खेला गुलाल, एक दूसरे को लगाया रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी पर दिनकर विहार में स्थापित भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति को रविवार को श्रद्धाभाव के साथ यमुना नदी में विसर्जित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्तों ने गुलाल खेला। एक दूसरे को रंग लगाया। पूरा माहौल गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन


लोगों ने नम आंखों से भगवान गणेश को विदाई दी। शाम चार बजे विधि विधान से मूर्ति को पूजा अर्चना के लिए ले जाया गया। जगह-जगह लोगों ने भगवान गणेश के दर्शन किए। इस मौके पर विजय रावत, मनीष भंडारी, सरिता रावत, अमिता, ममता असवाल, पूनम, बबीता, विनिता पैन्यूली, बबीता रावत, लक्ष्मी ढौंढियाल मौजूद रही।



डाकपत्थर स्थित जेई क्लब में चल रहे महोत्सव में लोगों ने सुबह और संध्या आरती में बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। दूध और गंगाजल से स्नान कराया गया। हलुवे और मोदक का भोग लगाया गया। श्रद्धालु भजनों पर जमकर झूमे। शुक्रवार को नगर परिक्रमा के साथ 12 दिवसीय महोत्सव का समापन होगा। इस मौके पर अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, सचिव सौरभ उनियाल, अभिनव चौहान, संदीप सक्सेना, नवीन पटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें