सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने व्रत कर भगवान शिव की आराधना की। शहर के शिवालयों में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
लोगों ने चावल, दूध, चंदन, कपूर, बिल्वपत्र, केसर, दूध, दही, शहद, चीनी, खस, शमी पत्र, आक-धतूरा, पुष्प, फल, जनेऊ, इत्र, कुमकुम आदि से शिव की पूजा की। शहर के प्राचीन शिव मंदिर टपकेश्वर महादेव मंदिर, श्री पृथ्वीनाथ मंदिर, श्री मंदिर मसूरी रोड, प्राचीन शिव मंदिर कैनाल रोड, राजपुर रोड, धर्मपुर रोड स्थित शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।
सनातन धर्म मंदिर के पुजारी कृष्ण प्रसाद के मुताबिक भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना जप, तप और ध्यान के लिए उत्तम होता है। सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा की। इस मौके पर प्रधान सुभाष मांकिन, मीडिया प्रभारी रवि भाटिया, मंदिर महासचिव अवतार किशन कौल, उप प्रधान नरेंद्र खत्री आदि मौजूद रहे।