साहिया एसएमआर डिग्री कालेज की विभागीय परिषद के पदाधिकारी व प्राध्यापक। स्रोत महाविद्यालय
सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय स्नातकोत्तर कॉलेज में राजनीति विज्ञान व अंग्रेजी विभाग की विभागीय परिषदों का गठन किया गया। प्राध्यापकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से विभागीय स्तर पर शैक्षिक उत्थान के लिए कार्य करने की अपील की। राजनीति विज्ञान विभाग में आंचल बिष्ट को परिषद का अध्यक्ष, अरुणा को उपाध्यक्ष, सुभाष चौहान को सचिव, तनीषा शर्मा को सह सचिव, सौम्या चौहान को कोषाध्यक्ष व काजल, निशा वर्मा, मीरा, साक्षी और तनीषा राणा को सदस्य चुना गया। इसी प्रकार से अंग्रेजी विभाग में निखिल कुमार को विभागीय परिषद का अध्यक्ष, सनी राणा को उपाध्यक्ष, साक्षी को सचिव, पंकज दत्त को सह-सचिव, नेहा को कोषाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चुना गया। इस अवसर पर याशिका, अंबिका, गीता, साक्षी, सपना, आंचल, अंशुल आदी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।