कालसी। वन आरक्षी, वन बीट अधिकारी संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कालसी के प्रभागीय वन अधिकारी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रभागीय वन अधिकारी से मुलाकात में उन्होंने कहा 10 साल की सेवा पूरी होने पर एसीपी का लाभ न मिलने, यात्रा भत्ता व मेडिकल बिल दिए जाने, चौकियों पर सुचारु व्यवस्था व एचआरए उपलब्ध कराने, गर्म जैकेट, वर्दी, जंगल शू, विषाखा समिति के पुनर्गठन आदि मांगों को पूरा किए जाने की संगठन पिछले काफी समय से मांग कर रहा है लेकिन विभागीय स्तर से उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने विभाग से लंबित मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने की अपील की। ज्ञापन देने वालों में संघ के अध्यक्ष अजय कुमार, सचिव अंकित चौहान शामिल रहे। संवाद