फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वायरल फीवर के नए स्ट्रेन से बढ़ गई है मरीजों की मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपीडी में 10 से 15 मरीजों में नए स्ट्रेन के लक्षण
विज्ञापन


शहर में डेंगू का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अब वायरल फीवर के नए स्ट्रेन ने मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी है। मरीजों में सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, सिरदर्द, बदन दर्द के सामान्य लक्षण तो आम थे, लेकिन अब वायरल फीवर के मरीजों के चेहरे और शरीर में सूजन भी आ रही है। कुछ मरीजों को शरीर में खुजली भी हो रही। मरीजों को स्वास्थ्य होने में करीब 15 दिन लग रहे हैंं।

उप जिला अस्पताल में रोजाना करीब 200 मरीज सामान्य चिकित्सा की ओपीडी में दिखाने आ रहे हैं। ओपीडी में आने वाले करीब 150 मरीज बुखार से ग्रस्त मिल रहे हैं। इनमें से वायरल फीवर के मरीजों की संख्या 130 से 135 के बीच हैं, जबकि 10 से 15 मरीज डेंगू संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन


उप जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह ने बताया कि वायरल फीवर के 10 से 15 मरीजों में चेहरे, हाथ, पैर में सूजन, शरीर में दर्द जैसे लक्षण मिल रहे हैं। कई मरीजों के शरीर पर खुजली और लाल चकत्ते भी आ रहे हैं। जांच में मरीजों की प्लेटलेट्स में गिरावट देखी जा रही है, हालांकि मरीज डेंगू की एलाइजा जांच में निगेटिव पाए जा रहे हैं।



उन्होंने कहा कि कई मरीजों को स्वास्थ्य होने में दो सप्ताह का समय भी लग रहा है। कुछ मरीजों को भर्ती करने की जरूरत भी पड़ रही है। उप जिला अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट डॉ. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि वायरल फीवर के कई स्ट्रेन होते हैं। नए स्ट्रेन से संक्रमित मरीजों में चेहरे, हाथ पैरों में सूजन, खुजली और शरीर में असहनीय दर्द जैसे लक्षण मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कई मरीज अपने आसपास के क्लीनिकों में अनावश्यक रूप से ड्रिप भी लगवाते हैं, जिससे भी शरीर में सूजन आती है। उन्होंने कहा कि बुखार होने पर लोगों को तत्काल सरकारी अस्पताल या योग्य चिकित्सक को दिखाना चाहिए।






सेलाकुई में 80 से 90 वायरल फीवर के मरीज



सेलाकुई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेलाकुई की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ऋचा ने बताया कि रोजाना 80 से लेकर 90 मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। लगभग सभी मरीज वायरल फीवर से ग्रस्त मिल रहे हैं। कुछ वायरल फीवर के मरीज जो डायबिटीज और गुर्दे के रोग से पीड़ित हैं, उनके चेहरे, हाथ और पैरों में सूजन पाई जा रही है। बताया कि अस्पताल में डेंगू के मामले कम आ रहे हैँ। चंदन पैथोलॉजी लैब से रैपिड एंटीजन और एलाइजा दोनों ही जांच की जा रही है। बताया कि कई डेंगू के मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।
विज्ञापन






रोजाना आ रहे वायरल फीवर के 40 मरीज

सहसपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. मोहन सिंह डोगरा ने बताया कि अस्पताल की दैनिक ओपीडी 200 से 250 के बीच रहती है। करीब 40 मरीज वायरल फीवर के मिल रहे हैं। रोजाना आठ से 10 मरीजों की रैपिड एंटीजन जांच भी की जा रही है। बताया कि एलाइजा जांच के लिए सैंपल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वायरल फीवर के दो तीन मरीजों में ही चेहरे, हाथ पैरों में सूजन के लक्षण दिख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें