फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मलिन बस्ती के लोगों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मलिन बस्ती के लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा कि जल्द समस्याओं का हल नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने एडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मलिन बस्ती बासी डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। राजकुमार ने कहा कि बरसात से पहले मलिन बस्तियों के किनारे, बिंदाल और रिस्पना नदी के किनारे जाल डालने, पुश्ते बनाने की मांग की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे मलिन बस्तीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि बीती रात से भारी बरसात के कारण बिंदाल नदी के किनारे कई स्थानों पर पुश्ते बह गए हैं।
उन्होंने कहा कि राम काॅलोनी, प्रकाश विहार में स्थित पुलिया बह गई है। घरों में पानी घुस गया है। जिससे सामान खराब हो गया। उन्होंने तत्काल पुश्ते ठीक करने, प्रभावित बस्तीवासियों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, सोम प्रकाश वाल्मीकि, निखिल कुमार, जहांगीर खान सहित मलिन बस्तीवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें