अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालदेवता कॉलेज इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा एमकॉम की मांग को लेकर ध
- फोटो : DEHRADUN
देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की मालदेवता कॉलेज इकाई के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तीसरे दिन भी एमकॉम की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती तब तक धरने पर बैठे रहेंगे। कॉलेज से हर साल बीकॉम से 100 से ज्यादा विद्यार्थी स्नातक की डिग्री लेते हैं। कॉलेज में एमकॉम न होने की वजह से गांव से आने वाले छात्र-छात्राएं दूर स्थित डीएवी कॉलेज में प्रवेश नहीं ले पाते। धरना देने वालों में महानगर संगठन मंत्री नागेन्द्र बिष्ट, कुलदीप पंवार, अर्जुन नेगी, आदित्य कंडारी, नितिन सती, कौशल, अजय, राखी खत्री, किरण कोठारी, अंकिता मनवाल, प्रकृति थापा, सिमरन आदि थे। मा.सि.रि.