फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के खिलाफ डीएम कार्यालय में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
-आईटीबीपी सीमाद्वार व इंद्रानगर कॉलोनी के बीच बने ट्रीटमेंट प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग

- जिलाधिकारी ने समिति गठित कर मौका मुआयना करने का दिया आश्वासन

आईटीबीपी सीमाद्वार व इंद्रानगर के आवास विकास कॉलोनी के बीचोंबीच घनी आबादी में बने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से परेशान लोगों ने जिलाधिकारी सोनिका के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। लोगों ने उन्होंने तत्काल सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के विस्तारीकरण का कार्य रोकने व पहले से स्थापित प्लांट को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की।



प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। धस्माना ने जिलाधिकारी को बताया कि वर्ष 2008-09 में पित्थूवाला में प्लांट स्थापित होना था, लेकिन अज्ञात कारणों से उसे पित्थूवाला में न लगा कर घनी आबादी वाले सीमाद्वार-आईटीबीपी केंद्रीय विद्यालय आवास विकास कॉलोनी इंद्रानगर व शास्त्रीनगर खाले और मकानों के बीच जल निगम ने स्थानीय जनता के विरोध के बावजूद बना दिया।
विज्ञापन


वर्ष 2012-13 में इस एसटीपी प्लांट को यह कह कर कि यह केवल इंद्रानगर आवास विकास कॉलोनी के लिए है, जल संस्थान को हैंडओवर कर चालू कर दिया गया। कहा कि प्लांट के चलने से शोर व बदबू फैल जाती है। इस वजह से आसपास के लोगों का जीना दूभर हो गया है। अब इस प्लांट के विस्तारीकरण के लिए आठ करोड़ रुपये जल निगम को स्वीकृत किए गए हैं। जिससे सीवर स्टोरेज बनाया जाना प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने तत्काल जल निगम-जल संस्थान व जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी की समिति बना कर मौका मुआयना करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन




इस अवसर पर डीएस पटवाल, राम कुमार थपलियाल, आचार्य संतोष खंडूड़ी, विजय ढौंडियाल, एनके वर्मा, सुमन जखमोला, विकसित गोयल, गीता बागड़ी, गौरा बिष्ट, मंजू चौहान, मीनाक्षी जखमोला, वीके डबराल, आशुतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें